भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित म्यूजिक एलबम-'धम्म तत्थु' को स्वर दिया भजन सम्राट अनूप जलोटा ने....**
भजन सम्राट अनूप जलोटा की नवीनतम म्यूजिक एलबम- 'धम्म तत्थु' को भारत में जारी किए जाने के बाद इसे चीन , जापान, जैसे अन्य देशों में भी सब टाइटल के साथ बहुत जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।
भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके उपदेश पर आधारित इस म्यूजिक एलबम की रूप रेखा कांसेप्ट निर्देशक किशोर जवाड़े ने तैयार की है और उनकी परिकल्पना को शब्दों का स्वरूप प्रदान किया है
आईईएस डॉ हर्षदीप कांबले ने और संगीत से सजाया है श्रुती जैन ने। भजन सम्राट अनूप जलोटा के स्वर में रिकार्ड किये गए इस एलबम में न केवल गौतम बुद्ध की जीवनी दर्शायी गई है बल्कि उनके उपदेशों को भी बड़ी ही आसान शब्दों में रचा गया गया है।
Post a Comment